लोकार्पण समारोह
महाकवि श्रीकृष्ण सरल द्वारा रचित महाकाव्य अजेय सेनानी "चन्द्रशेखर आज़ाद" 26 भागों में इण्टरनेट पर यूनिकोड फोण्ट में तैयार है। लोकार्पण माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमन्त्री, मध्य प्रदेश शासन, द्वारा - दिनाँक- 14 दिसम्बर 2005 को मुख्यमन्त्री कार्यालय, बल्लभ भवन भोपाल में किया गया (लोकार्पण के क्षण)। अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद का शताब्दी वर्ष पूरे
देश में मनाया जा रहा है। ऍसे पावन अवसर पर हिन्दी भाषा में इस महाकाव्य के इण्टरनेट पर प्रकाशित होना बहुत महत्वपूर्ण और सामयिक है। भारतवर्ष तथा विश्व के अन्य देशों में रहने वाले हिन्दी प्रेमी भारतीयों के लिए यह एक अनुपम भेंट है। हमारा अगला प्रयास रहेगा कि सरल जी द्वारा रचित "शहीदे आज़म भगतसिंह" महाकाव्य को भी इण्टरनेट पर पाठकों के लिए उपलब्ध कराया जा सके।*********
मुख्यमन्त्री
मध्य प्रदेश शासन
**********
विशेष सहयोग
पं० शिव चौबे
सदस्य पंच - ज ( मध्य प्रदेश )
**********
परिकल्पना एवं निर्माण- डॉ॰ जगदीश व्योम
(संपादक अनुभूति/अभिव्यक्ति जालघर)
* प्रत्यूष





